Aaj Tak नॉनस्टॉप 100: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त


जम्मू-कश्मीर के जोजिला दर्रे में पिछले 48 घंटे से जारी बर्फबारी से बुरा हाल है. हर तरफ बर्फ की मोटी परत जमी हुई है. जोजिला में बर्फबारी के बीच फंसे 2 ट्रक पिछले तीन दिनों से वहां फंसे हुए हैं. आसपास खाने-पीने का कोई प्रबंध नहीं था. बाद में बॉर्डर रोड टास्क फोर्स ने रेस्क्यू कर ड्राइवरों को निकाला. वहीं, राजौरी का मुगल रोड फिर से खोल दिया गया है. दिवाली के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंच रहे हैं. दूसरी ओर, हिमाचल के चंबा में भी बर्फबारी से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दिवाली के अवसर पर आज अयोध्या में शोभा यात्रा निकाली जाएगी. नॉनस्टॉप 100 में देखिए अब तक की महत्वपूर्ण खबरें.


अहमदाबाद के ट्रैफिक ने छुटाए हॉलीवुड के सुपरहीरो Thor के पसीने, हालात देख कह डाली ये बात

                                  
हॉलीवुड स्टार और सुपरहीरो थॉर का किरदार निभाने वाले एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ इन दिनों अहमदाबाद में शूटिंग कर रहे हैं. थानोस जैसे विलेन के पसीने छुटा देने वाले सुपरहीरो का किरदार निभाने वाले  एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ भारत में ट्रैफिक के हालात को देखकर हैरान रह गए. अपनी कार के सामने ट्रैफिक जाम के दौरान कारों ऑटो रिक्शा और बाइकों की कतारें देखकर वे सकते में आ गए. क्रिस हेम्सवर्थ ने इसे खूबसूरत अव्यवस्था का नाम दिया.
फिल्म थॉर में थॉर की भूमिका निभाने के लिए पहचाने जाने वाले क्रिस हेम्सवर्थ नेटफ्लिक्स  की फिल्म ढाका की शूटिंग के सिलसिले में भारत में हैं. उन्होंने रविवार रात एक नई इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की जिसमें वह अपनी कार की पिछली सीट से बाहर के दृश्य को कैमरे में कैद करने के लिए कैमरा पैन करते नजर आ रहे हैं.  उन्होंने लिखा खूबसूरत अव्यवस्था.
एक अन्य वीडियो कैप्शन में उन्होंने लिखा ट्रैफिक बढ़ रहा है. यह एक अच्छी व्यवस्था है यहां हम चौराहे पर हैं और कोई भी आगे नहीं बढ़ रहा सिवाय हमारी कार के जो रोड के गलत साइड की ओर जा रही है यह क्या हो रहा है हेम्सवर्थ पिछले सप्ताह भारत आए. उन्होंने ढाका की शूटिंग तीन नवंबर से शुरू की थी.




आईएनएस अरिहंत का मिशन सफल, पीएम ने बताया बड़ी कामयाबी: कहीं से भी चीन, पाकिस्‍तान तक दाग सकता है मिसाइल

न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल दागने की क्षमता वाली भारत की पहली सबमरीन आईएनएस अरिहंत अब पूरी तरह ऑपरेशनल है। पनडुब्बी ने अपना पहला डेटेरेंस पैट्रोल पूरा कर लिया है। 6000 टन वजनी अरिहंत बीते 3 दशकों से बेहद खुफिया कार्यक्रम के तहत विकसित किया जा रहा था। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर बधाई दी है। उन्होंने क्रू मेंबर्स समेत उन सभी लोगों को बधाई दी जोकि इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे। पीएम ने कहा कि उन्हें इतिहास में याद रखा जाएगा। बता दें कि यह सबमरीन न्यूक्लियर कमांड अथॉरिटी के तहत आती है जिसकी अगुआई खुद पीएम मोदी करते हैं। मोदी ने ऐसे न्यूक्लियर क्षमता वाली सबमरीन को आज के वक्त की जरूरत बताया। पीएम के मुताबिक जो लोग परमाणु ताकत के जरिए ब्लैकमेलिंग करते हैं उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
अरिहंत भारत के लिए सामरिक नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है। दरअसल इसमें समुद्र के अंदर कहीं से भी शहरों को तबाह कर सकने लायक मिसाइलें दागने की क्षमता है। इसके अलावा एक खासियत यह भी है कि यह लंबे वक्त तक दुश्मन की नजर में न आकर वार कर सकने में सक्षम है। यह दुश्मन मुल्क की समुद्री सीमा के नजदीक जाकर गहरे पानी के अंदर से उनके ऊपर विनाशक परमाणु मिसाइलें दाग सकता है। अगर जमीन पर स्थित छोटी रेंज की मिसाइलों से  निशाना बनाना मुश्किल हो तो ऐसी परिस्थिति में ये सबमरीन बेहद कारगर है। इस उपलब्धि के साथ भारत भी अमेरिका और रूस की तरह उन देशों के समूह में शामिल हो गया है जो जमीन और हवा के अलावा समुद्र के जरिए भी दुश्मन पर हमला कर सकता है।



यूपी के हरदोई में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक की मरम्मत कर रहे 4 गैंगमैन ट्रेन से कटे


यूपी के हरदोई जनपद के संडीला और उमरताली रेल परिपथ के बीच ट्रेन से कटकर 4 गैंगमैन की मौत हो गई। यह हादसा समय हुआ जब गैंगमैन पटरी पर काम कर रहे थे। इस घटना के बाद से रेलवे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार दोपहर 12 के आसपास की है। चारो गैंगमैन संडीला-उमरताली रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन आ गई। इस घटना के बाद से रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे पुलिस और जांच दल पहुुंच चुका है।
अमृतसर में भी कुछ दिन पहले हुआ था भयानक हादसा
दशहरे के मौके पर अमृतसर के जोड़ा फाटक के नजदीक रावण दहन के कार्यक्रम के दौरान ट्रेन से कुचलने के कारण 61 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 72 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद मामले की सीबीआई जांच के लिए पीआईएल दायर की गई थी। हादसे के बाद से ही लोगों में नवजोत कौर को लेकर काफी गुस्सा था। लोगों को कहना था जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त नवजोत कौर वहां मौजूद थीं लेकिन हादसे के बाद वहां से निकल गईं।


बर्थडे पर पति विराट संग अनुष्का, शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर

टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली सोमवार को 30 वर्ष के हो गए। इस मौके पर क्रिकेट के कई दिग्‍गज क्रिकेटरों ने उन्‍हें शुभकामना प्रेषित की है। रनमशीन विराट कोहली का जन्‍म 5 नवंबर 1988 को नई दिल्‍ली में हुआ था। विराट कोहली को इस समय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट का सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाज माना जा रहा है। क्रिकेट जगत में यह चर्चा इन दिनों जोरों पर है कि विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
कोहली के 30वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने उन्हें अनोखे अंदाज में विश किया है। अनुष्का ने विराट के साथ खींची गई दो फोटोज शेयर की हैं। फोटोज के साथ उन्होंने लिखा है भगवान इनको जन्म देने के लिए शुक्रिया।दोनों फोटोज में विराटअनुष्का काफी खुश नजर आ रहे हैं। फोटोज कहां की हैं यह फिलहाल साफ नहीं है।
शादी के बाद विराट का यह पहला जन्मदिन है। इसके लिए दोनों पर्वतीय प्रदेश के छोटे से शहर नरेंद्रनगर में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कोहली और अनुष्का जन्मदिन के दिन अनुष्का के आध्यात्मिक गुरु के आश्रम भी जाएंगे। अनुष्का आध्यात्मिक गुरु अनंत बाबा पाटील को काफी मानती हैं। शादी से पहले भी अनुष्का और विराट आशीर्वाद लेने खास तौर पर हरिद्वार स्थित अनंत बाबा पाटील के आश्रम गए थे।  


बिहार में एक साथ 175 पुलिस कांस्टेबल को किया गया बर्खास्त , 90 से अधिक का ट्रांसफर, जानिये क्या है वजह


बिहार में पहली बार अनुशासनहीनता के आरोप में 175 पुलिस कांस्टेबल को सेवा से बरखास्त कर दिया गया है.  इनमें से क़रीब 167 वो सिपाही हैं जिनकी अभी ट्रेनिंग ही चल रही थी. इन सबने शुक्रवार को पटना पुलिस लाइन में एक महिला प्रशिक्षु कांस्टेबल की मौत के बाद न केवल हंगामा किया था बल्कि अधिकारियों की पिटाई में भी शामिल थे. इसके अलावा इनलोगों ने सरकारी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया था.
पटना जोन के आईजी नय्यैर हसनैन खान की जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. नय्यैर हसनैन पर ही इस मामले की जांच का जिम्मा था. उनके द्वारा 48 घंटे के भीतर सौंपी गई अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है. इसके अलावा कई पुलिसकर्मियों को अपने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में भी निलंबित किया गया है और क़रीब 93 वैसे पुलिसकर्मी जो येन केन प्रकारेण पटना पुलिस लाइन में पिछले 10 वर्षों से अधिक से जमे हुए थे उन्हें पटना ज़ोन से बाहर तबादला करने का आदेश भी दिया गया है.
ये सभी कार्रवाई पुलिस मुख्यालय और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस पूरे मामले पर सख़्त कारवाई करने के आदेश के बाद संभव हो पाया. राज्य सरकार को इस बात का अहंकार हो गया था कि इस बार कारवाई करने से चूके तो आने वाले समय में इससे गंभीर घटना हो सकती है. हालांकि ट्रेनिंग के बीच से जिन सिपाहियों को काम पर लगाया गया था, उन्हें वापस ट्रेनिंग पर भेज दिया गया है.


रामदेव बोले- कुंवारों का सम्मान हो, 2 से ज्यादा बच्चों पर छीना जाए वोटिंग राइट


आज के 10 मुख्य समाचार ,संतों की सरकार को चेतावनी,14 साल के इंतजार के बाद आज मिलेगा 'सिग्नेचर ब्रिज'





मुझे तेजस्वी से लड़वाना चाहती थी ऐश्वर्या, परिवार को कहती थी 'गंवार': तेजप्रताप

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने तलाक की अर्जी में अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. न्यूज18 को मिली जानकारी के मुताबिक तेज ने ऐश्वर्या पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए शादी करने का आरोप लगाया है. पटना सिविल कोर्ट में दायर अर्जी में तेजप्रताप ने लिखा है कि ऐश्वर्या उन्हें और उनके छोटे भाई तेजस्वी को लड़वाना चाहती थीं और वह दोनों के बीच दीवार बनने की कोशिश कर रही थीं.
अपनी अर्जी में तेजप्रताप ने लिखा है ऐश्वर्या मुझे मेरे छोटे भाई से लड़वाना चाहती थी. वह कहती थी कि तेजस्वी तुमसे जलता है.
तेज प्रताप ने अपनी अर्जी में तारीख के साथ जिक्र किया है कि 12 मई को हुई शादी के बाद 1 सितंबर तक दोनों के बीच क्या-क्या हुआ. उन्होंने अपनी अर्जी में लिखा दो जून को ऐश्वर्या ने कहा था तुम्हारे यहां सब गंवार हैं. 9 जून और 11 जून को दोनों की लड़ाई हुई थी. दोनों ने एक दूसरे पर पानी फेंक दिया था. मारपीट भी हुई थी. जुलाई और अगस्त में भी दोनों की लड़ाई हुई थी.
अपनी अर्जी में तेजप्रताप ने यह भी लिखा है कि ऐश्वर्या उनपर अपने पिता को छपरा लोकसभा सीट से टिकट दिलवाने का दबाव भी बना रही थी. तेजप्रताप ने यह भी लिखा है कि पत्नी उन्हें कानूनी मामलों में फंसाने की धमकी भी देती थी. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी मामले में परिवार की दखलअंदाजी ऐश्वर्या को बर्दाश्त नहीं थी. उन्होंने लिखा मीसा ने किसी बात पर उसे समझाने की कोशिश की तो उसने कह दिया कि तुम कौन होती हो समझाने वाली.
मालूम हो कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी शादी के पांच महीने के बाद ही पत्‍नी ऐश्‍वर्या से तलाक लेने के लिए पटना सिविल कोर्ट में याचिका दायर की है. मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी. तेज प्रताप की शादी बिहार के पूर्व सीएम दारोगा प्रसाद राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय के बेटी ऐश्वर्या राय के साथ 12 मई को हुई थी.




डॉक्टर से IAS बनीं प्रियंका शुक्ला कैसे बदल रहीं छत्तीसगढ़ के इस जिले की सूरत, बाइक से निकल



महिला और ड्राइवर के झगड़े में गई 13 लोगों की जान, बस गिर गई नदी में, वायरल हुआ VIDEO

China में ऐसी घटना हुई जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए. दक्षिण पश्चिम चीन में चलती बस में चालक और एक यात्री के बीच झगड़े के चलते बस नदी में गिर गई जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. रविवार को हुई दुर्घटना के वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि एक महिला किसी वस्तु से चालक के सिर पर प्रहार करती है और उसे एक हाथ से प्रहार करने के लिए उकसाती है.

महिला एक बार और प्रहार करती है. इससे बाद चालक झटके से व्हील को बांयी तरफ घुमाता है और बस सामने की ओर से आ रहे यातायात में चली जाती है. दक्षिण पश्चिम चॉगकांग शहर के यांग्त्जी नदी में पुल पार करते वक्त बस रैलिंग को तोड़कर नदी में गिर गयी. पुलिस ने 13 शवों को नदी से बाहर निकाला है जबकि दो लोग लापता है. बस में 15 लोग सवार थे.

स्थानीय पुलिस ने बताया कि उसका बस स्टाप पीछे छूट जाने के कारण 48 वर्षीय महिला यात्री बस के चालक से झगड़ा कर रही थी और उतारने के लिए कह रही थी. अपने वाइबो एकाउंट में पुलिस ने बताया कि जब चालक ने मना कर दिया तो दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गयी.



संघ का ऐलान- जरूरत पड़ी तो राम मंदिर के लिए होगा 1992 जैसा आंदोलन