Showing posts with label मध्य प्रदेश. Show all posts
Showing posts with label मध्य प्रदेश. Show all posts

Madhya Pradesh Elections: चुनाव ड्यूटी कर रहे 3 अधिकारियों की मौत

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर इस समय मतदान जारी है. सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ दिख रही है. इस बीच, राज्य में चुनाव के दिन तीन चुनाव अधिकारियों की मौत हो गई है.
गुना में चुनाव अधिकारी की मौत
बमोरी विधानसभा के परांठ मतदान केंद्र पर ड्यूटी कर रहे सोहनलाल बाथम की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि वह मतदाताओं को लाइन में लगा रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई. गुना के अलावा इंदौर में भी दो चुनाव अधिकारियों की मौत हुई है.